HeadlinesJharkhandStatesTrending

JPSC-JSSC में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 प्रशाखा पदाधिकारी हटाए गए, राज्यभर में 89 अधिकारियों का ट्रांसफर

Jharkhand Government ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 89 Section Officers का तबादला किया है

झारखंड सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: JPSC-JSSC से हटाए गए 11 प्रशाखा पदाधिकारी, 89 अधिकारियों का तबादला

JPSC से 5 और JSSC से 6 प्रशाखा पदाधिकारी हटाए गए, JSSC में 7 नए अधिकारियों की तैनाती; कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना

Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यभर के 89 प्रशाखा पदाधिकारियों (Section Officers) का तबादला किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में प्रतिनियुक्ति पर तैनात प्रशाखा पदाधिकारियों में भी बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल के तहत JPSC और JSSC से कुल 11 प्रशाखा पदाधिकारियों को हटाया गया है। वहीं JSSC में सात नए प्रशाखा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

JPSC से 5 प्रशाखा पदाधिकारी हटाए गए

अधिसूचना के अनुसार JPSC में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत पांच प्रशाखा पदाधिकारियों को आयोग से हटाकर उनके मूल अथवा अन्य विभागों में भेजा गया है।

JPSC से हटाए गए अधिकारियों में—

  • धर्मजीत कुमार साहू
  • नुपूर कुमारी
  • रितेश कुमार अग्रहरी
  • शिव शंकर प्रसाद
  • सौरभ सिंह

शामिल हैं।

फिलहाल JPSC में इन पदों पर नए प्रशाखा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

JSSC से 6 प्रशाखा पदाधिकारियों का तबादला

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में भी प्रशाखा पदाधिकारियों के स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। उपलब्ध विवरण के अनुसार आयोग में कार्यरत अधिकारियों को स्थानांतरित कर दूसरे विभागों में जिम्मेदारी दी गई है।

इनमें सुधीर लकड़ा, सुकरा भगत, इनोसेंट टुडू, चांद झा और स्नेह राज रवि के नाम शामिल हैं।

JSSC में 7 नए प्रशाखा पदाधिकारी तैनात

JSSC के प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए सात नए प्रशाखा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।

इनमें—

  • कुमार भाष्कर
  • कृष्णा कुमार हांसदा
  • राहुल कुमार
  • सुदिप्तो बोस
  • अमित कुमार डे
  • ओम प्रकाश राणा
  • कुमारी रश्मि

शामिल हैं।

राज्य सरकार का यह फैसला ऐसे समय में सामने आया है जब JPSC और JSSC की भर्ती एवं परीक्षा प्रक्रियाओं को लेकर राज्य में लगातार चर्चा और विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button