मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.97 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची जुलाई की ₹2,500 किस्त, DBT से ट्रांसफर हुए ₹99.30 करोड़

रांची: मंईयां सम्मान योजना की जुलाई किस्त जारी, 3.97 लाख महिलाओं को मिला ₹2,500 का लाभ

रांची की 3.97 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की जुलाई किस्त, DBT से ट्रांसफर हुए ₹99.30 करोड़

Ranchi: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3,97,213 महिला लाभुकों के बैंक खातों में जुलाई 2026 की सम्मान राशि सफलतापूर्वक भेज दी गई है। आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 2,500 रुपये की राशि जमा की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, इस भुगतान के लिए कुल 99 करोड़ 30 लाख 32 हजार 500 रुपये लाभुकों के खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। योजना का लाभ जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को मिला है।

कांके में सबसे अधिक महिलाओं को मिला लाभ

जारी आंकड़ों के अनुसार, कांके प्रखंड में सबसे अधिक 31,709 महिलाओं के खातों में सम्मान राशि भेजी गई। इसके अलावा—

सहित जिले के अन्य प्रखंडों की पात्र महिलाओं को भी योजना का लाभ मिला।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ समय पर, पारदर्शी और आधार आधारित DBT प्रणाली के माध्यम से पहुंचे। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासन लगातार निगरानी भी कर रहा है।

Exit mobile version