
राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी किडनी में इन्फेक्शन हो गया है और पीठ में घाव की समस्या भी है।
#WATCH | Former Bihar CM and RJD chief Lalu Prasad Yadav reaches AIIMS, Delhi. He was admitted to Paras Hospital in Bihar’s Patna earlier today after his health deteriorated. pic.twitter.com/vbjJiKsEu2
— ANI (@ANI) April 2, 2025
पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कर इलाज के बाद उन्हें दिल्ली भेज दिया गया, जहां उनका आगे उपचार किया जाएगा। उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी उनके साथ दिल्ली गई हैं।
Lalu Yadav: सिंगापुर में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट
लालू यादव की सेहत पहले से ही कई बीमारियों से प्रभावित रही है। 2022 में उनकी केवल 25% किडनी काम कर रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें ट्रांसप्लांट की सलाह दी। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी किडनी दान की और 5 दिसंबर 2022 को सिंगापुर में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। ट्रांसप्लांट के बाद से वे दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
Lalu Yadav का शुगर लेवल बढ़ा, कई अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं
लालू यादव डायबिटीज से भी पीड़ित हैं, जिससे उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे लगभग 11 अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। उनकी सेहत को देखते हुए डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं और बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया है।