Kangana Ranaut का Rahul Gandhi पर तीखा हमला, कहा ‘वह जहरीले और देश पर कलंक है’

Delhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद Kangana Ranaut ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखे शब्दों में हमला बोला है.

हिंडनबर्ग रिपोर्ट को लेकर उठाए गए सवालों के बाद कंगना ने राहुल गांधी को ‘जहरीला’ और ‘देश के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति’ करार दिया है.

राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं: Kangana Ranaut

राहुल गांधी ने हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की प्रमुख माधवी पुरी बुच पर निशाना साधते हुए सवाल किया था कि उन्होंने अब तक अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने ट्विटर पर लिखा “राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं वह कड़वे, जहरीले और विनाशकारी हैं. उनका एजेंडा है कि अगर वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो इस देश को बर्बाद कर देंगे.”

कंगना ने आगे लिखा “हिंडनबर्ग रिपोर्ट जिसे राहुल गांधी समर्थन दे रहे हैं हमारे शेयर बाजार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वह बेकार साबित हुई. वह देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. गांधी जी विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए. इस देश के लोग आपको कभी अपना नेता नहीं मानेंगे. आप इस देश पर कलंक हैं.”

यह भी पढ़े: नीति आयोग की बैठक का CM Hemant Soren ने भी किया बहिष्कार

राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मुद्दे पर सेबी प्रमुख की ईमानदारी पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि सेबी प्रमुख को छोटे निवेशकों की संपत्ति की सुरक्षा का जिम्मा संभालना चाहिए और उनके खिलाफ उठे सवालों से संस्था की साख पर असर पड़ा है. इससे पहले भी राहुल गांधी ने गौतम अडानी, सेबी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा था और जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की जांच की मांग की थी. कंगना की इस तीखी प्रतिक्रिया के बाद राजनीतिक और फिल्मी जगत में हलचल तेज हो गई है.

यह देखना दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगे और इस मुद्दे पर कांग्रेस का अगला कदम क्या होगा.

यह भी पढ़े: CM Nitish Kumar ने NITI Aayog बैठक में भाग नहीं लिया

 

Exit mobile version