Kalpana Soren ने ली विधायक पद की शपथ

Ranchi: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren को सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने विधायक पद की शपथ दिलाई।

विधानसभा क्षेत्र उनके कार्यालय कक्ष में हुए समझ में उन्होंने कल्पना सोरेन को शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर चीफ मिनिस्टर चंपई सोरेन समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक मौजूद थे। कल्पना सूरी ने शपथ ग्रहण के पश्चात कहां की झारखंड के लोगों का आशीर्वाद मिला है। वक्त कम है। इसी के भीतर जो भी जिम्मेदारी मिलेगी वह निभाऊंगी।

हेमंत सोरेन बहुत अच्छा काम कर रहे थे। अब जो बचा बचा काम है, उसको मुझे पूर्ण करना है। वक्त कम है। पूरी तरह से जिम्मेदारी लेकर आगे कार्य करूंगी।

Kalpana Soren को दीया जा सकता है बड़ा पद

उल्लेखनीय है कि झामुमो मैं कल्पना सोरेन को बड़ा पद दिया जान की तैयारी चल रही है।। उन्हें केंद्रीय उपाध्यक्ष यह महासचिव बनाया जा सकता है। महेश 3 महीने के अंदर कल्पना सोरेन ने खुद को झारखंड की राजनीति में स्थापित करने का काम किया और इसमें कामयाब भी रही।

कल्पना सोरेन लोक सभा चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक बनकर उभरी। लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में बेहतर परिणाम आए हैं। झामुमो के सांसदों की संख्या 1 से बढ़कर तीन हो गई।

इसके अलावा सहयोगी कांग्रेस को भी दो सांसद निर्वाचित गए। कल्पना सोरेन ने पूरे राज्य में गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। एक महीने में उन्होंने अपने पति हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति से पैदा हुई शून्यता को भरने में सफलता हासिल की है।

Kalpana Soren आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री भी बन सकती है

यह भी प्रयास लगाई जा रही है की Kalpana Soren आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री भी बन सकती है। कल्पना सोरेन इससे जुड़े सवालों का पूर्व में उत्तर देते हुए स्पष्ट किया था कि वह संगठन के आदेश से कार्य कर रही है। संगठन का आदेश हो तो वह आगे भी काम करते रहेंगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Pappu Yadav ने Tejashwi को ठहराया इंडिया ब्लॉक की हार का जिम्मेदार

Exit mobile version