Shibu Soren के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए JMM ने किया हवन-पूजन
रांची के मां दुर्गा मंदिर में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, झामुमो प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय भी रहे मौजूद
admin
रांची,: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से पार्टी के संरक्षक एवं दिशोम गुरु Shibu Soren के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए रांची के रातू रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Shibu Soren News: झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए
हवन-पूजन कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी के वरिष्ठ नेता और झारखंड आंदोलन के प्रेरणास्रोत Shibu Soren के बेहतर स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में वापसी की कामना करना था। इस धार्मिक आयोजन में झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न यह हवन कार्यक्रम बेहद सफल रहा।
कार्यक्रम के संचालन में आशुतोष वर्मा और विक्की यादव ने प्रमुख भूमिका निभाई। इनके साथ ही कई केंद्रीय व जिला स्तर के सदस्यगण जैसे पवन जेडिया, अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, कुदूस अंसारी, आफताब आलम, सोनू मुंडा, प्रदीप मिर्धा, अंकिता वर्मा, अनमोल रतन सांचा, विकास नायक, ओम शर्मा, नीरज वर्मा, अयुष राज वर्मा और अमन कुमार सहित अनेक सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने यह दर्शाया कि झामुमो कार्यकर्ता न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि भावनात्मक रूप से भी दिशोम गुरु के साथ खड़े हैं। पार्टी के लिए यह आयोजन एकजुटता और आध्यात्मिक श्रद्धा का प्रतीक बना।