
गिरिडीह: झारखंड की राजनीति के प्रमुख दल Jharkhand Mukti Morcha (JMM) का 53वां स्थापना दिवस आज सोमवार को गिरिडीह में बड़े ही भव्य और ऐतिहासिक अंदाज़ में मनाया जा रहा है।
इस खास मौके के लिए शहर का प्रसिद्ध झंडा मैदान पूरी तरह सज-धज कर तैयार है और पूरा गिरिडीह मानो झामुमो के रंग में रंग गया है।
स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए आयोजन स्थल पर विशाल और आकर्षक पंडाल बनाया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों पर भव्य तोरणद्वार सजाए गए हैं, जबकि जगह-जगह पार्टी के झंडे, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
JMM Foundation Day: दिग्गज नेताओं का लगेगा जमावड़ा
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री Hemant Soren शामिल होंगे। उनके साथ कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे, जिनमें नगर विकास मंत्री Sudivya Kumar Sonu और गांडेय विधायक Kalpana Murmu Soren शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ मंत्री, सांसद और विधायक भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
JMM Foundation Day: सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक नियंत्रण, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
JMM Foundation Day: इस बार बदली गई स्थापना दिवस की तारीख
आमतौर पर झामुमो अपना स्थापना दिवस हर साल 4 मार्च को मनाता रहा है, लेकिन इस बार इसे 30 मार्च को आयोजित किया गया है। तारीख में बदलाव के बावजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। उल्टा, इस बार आयोजन को और अधिक भव्य बनाने की कोशिश की गई है।
बताया जा रहा है कि इस समारोह में जिले भर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों से भी बड़ी भागीदारी देखने को मिल सकती है, जो इस आयोजन को और भी खास बना देगा।



