झामुमो ज्यादा अहंकार नहीं पाले: Gangotri Kujur

यह जनता के समर्थन की नही, एआईएमआईएम के कुर्बानी की जीत है.....गंगोत्री कुजूर

Ranchi: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम पूर्व विधायक Gangotri Kujur ने झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

सत्ता और शासन का खुलकर दुरुपयोग किया गया: Gangotri Kujur

श्रीमती कुजूर ने कहा कि एन डी ए उम्मीदवार यशोदा देवी चुनाव हारी नही है बल्कि कुछ दलों ने अपनी कुर्बानी देकर झामुमो उम्मीदवार को जीत दिलाई है। एआईएमआईएम उम्मीदवार को 2019 के चुनाव में मिले 24132 वोट की जगह उपचुनाव में नोटा से भी कम केवल 3462 वोट मिलना यह बतलाता है कि उपचुनाव जीतने केलिए राज्य सरकार ने सभी हथ कंडे अपनाए। सत्ता और शासन का खुलकर दुरुपयोग किया गया।

राज्य की जनता हेमंत सरकार की इस साजिश को भली भांति समझ चुकी है: Gangotri Kujur

कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर जिस प्रकार तुष्टिकरण का नंगा नाच चल रहा उसमे लगातार और वृद्धि होगी। हेमंत सरकार ने वोट बैंक के आगे घुटने टेक दिए हैं। राज्य की जनता हेमंत सरकार की इस साजिश को भली भांति समझ चुकी है।  राज्य में भ्रष्टाचार ,अपराध , महिला उत्पीड़न, खनिज संसाधनों की लूट, बेरोजगारी, डेवलपमेंट पैरालिसिस जैसे गंभीर मुद्दे सुरसा की तरह मुंह बढ़ा रही है और यह सरकार तुष्टिकरण से उपचुनाव जीतकर अपना पीठ थपथपाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनावों में जनता इस तुष्टिकरण की राजनीति को करारी मात देगी।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: सूअरों द्वारा फसल नष्ट करने के बाद Jharkhand की 2 महिलाओं सहित 3 की mob lynching: Police

 

 

Exit mobile version