HeadlinesJharkhandSportsTrending

Jharkhand News: रांची के कोकर से लापता बच्ची का शव मिलने की आशंका, पहचान में जुटी पुलिस

रांची में लापता बच्ची मामले में सनसनी, नाले से बरामद हुआ शव

Jharkhand News: राजधानी रांची के कोकर इलाके से लापता 18 महीने की बच्ची आदिती पांडेय मामले में मंगलवार सुबह बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। खेलगांव के पास गाड़ीगांव इलाके के एक बड़े नाले से पुलिस ने एक बच्ची का शव बरामद किया है। हालांकि अब तक शव की आधिकारिक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस फिलहाल शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पहचान कराने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। मौके पर सिटी एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

रविवार से लापता थी आदिती: Jharkhand News

गौरतलब है कि रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर खोरहा टोली से 18 महीने की मासूम आदिती पांडेय रविवार से लापता थी। बच्ची के अचानक गायब होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रांची पुलिस, एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हुई थीं। नालों, आसपास के इलाकों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

इलाके में पसरा मातम

नाले से बच्ची का शव मिलने की खबर के बाद इलाके में शोक और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल के आसपास जुट गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी है और शव की पहचान होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: CTET 2026 September Session के लिए आवेदन शुरू, 6 सितंबर को होगी परीक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button