HeadlinesJharkhandStatesTrending

Jharkhand News: धनबाद के कुसुंडा में भू-धसान से हड़कंप, तेज धमाके के साथ धंसी जमीन

Dhanbad News: गोधर इलाके में भू-धसान, तीन घरों में पड़ी दरारें

Jharkhand News: Dhanbad के केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंडा के गोधर इलाके में सोमवार दोपहर अचानक हुए भू-धसान से इलाके में दहशत फैल गई। तेज धमाके जैसी आवाज के साथ जमीन धंसने से आसपास के तीन घरों में दरारें आ गईं, जिसके बाद लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

घटना गोधर 6 नंबर एरिया सब स्टेशन के पीछे हवा चानक के पास करीब 3 बजे हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक जोरदार आवाज आई और देखते ही देखते जमीन धंसने लगी। भू-धसान के बाद इलाके में बड़ा गोफ बन गया।

जहरीली गैस रिसाव से बढ़ी चिंता: Jharkhand News

स्थानीय लोगों ने बताया कि जमीन धंसने के बाद क्षेत्र से जहरीली गैस का रिसाव भी हो रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों में भय और नाराजगी दोनों बढ़ गई है। सूचना मिलने पर केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

BCCL पर लापरवाही का आरोप: Jharkhand News

ग्रामीणों ने Bharat Coking Coal Limited (बीसीसीएल) प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि गोधर इलाके में पहले भी कई बार भू-धसान की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। पीड़ित शिवनंदन पासवान और पार्वती देवी ने बीसीसीएल से सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास और आवास की मांग की है।

250 परिवारों पर मंडरा रहा खतरा

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक गोधर इलाके में करीब 250 परिवार रहते हैं और लगातार हो रहे भू-धसान से लोगों की जान खतरे में बनी हुई है। घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने इलाके को डेंजर जोन घोषित कर दिया है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के काफी देर बाद तक न तो बीसीसीएल के अधिकारी और न ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़े: Babulal Marandi का बड़ा आरोप, जेल में महिला कैदी के यौन शोषण पर CM हेमंत को लिखा पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button