HeadlinesJharkhandJobsStatesTrending

Jharkhand News: रांची में SSC-GD परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

SSC-GD परीक्षा में तकनीकी हेरफेर की आशंका, फोरेंसिक जांच शुरू

Jharkhand News: रांची में SSC-GD ऑनलाइन परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। रांची पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित एक ऑनलाइन एग्जाम सेंटर में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी चयन आयोग की जनरल ड्यूटी (SSC-GD) परीक्षा के दौरान तकनीकी हेरफेर और चीटिंग की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परीक्षा केंद्र पर रेड की।

गुप्त सूचना के बाद हुई कार्रवाई: Jharkhand News

रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित फ्यूचरिस्टिक ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

रिमोट एक्सेस से चीटिंग की आशंका: Jharkhand News

पुलिस टीम जब परीक्षा केंद्र पहुंची तो वहां हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सिस्टम के जरिए तकनीकी छेड़छाड़ और रिमोट एक्सेस के माध्यम से परीक्षा में फर्जीवाड़े की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मौके से कंप्यूटर सिस्टम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

6 आरोपी गिरफ्तार, सेंटर संचालक फरार

पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ अभ्यर्थी और परीक्षा केंद्र से जुड़े तकनीकी कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि परीक्षा केंद्र का संचालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे उपकरण

पुलिस ने जब्त किए गए कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस फर्जीवाड़े के तार सिर्फ रांची तक सीमित हैं या फिर किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। इस कार्रवाई के बाद राजधानी के अन्य ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों में भी हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़े: TRE-4 प्रदर्शन पर बवाल, Rahul Gandhi बोले- बेरोजगार युवाओं को BJP का जवाब ‘लाठी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button