JharkhandCrimeHeadlinesStatesTrending

Jharkhand News: पलामू पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या-फायरिंग-लूट मामलों में कई आरोपी गिरफ्तार

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद

Jharkhand News: पलामू पुलिस इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। हत्या, फायरिंग, लूट और अवैध हथियार से जुड़े मामलों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कपिल चौधरी के निर्देश पर जिलेभर में लगातार विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद: Jharkhand News

चैनपुर थाना क्षेत्र में एनुल खलीफा के आवेदन पर दर्ज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सैफ खलीफा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक खोखा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने इसी हथियार से घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। अवैध हथियार रखने के आरोप में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार: Jharkhand News

वहीं पिपराटांड थाना क्षेत्र के करमा गांव में राजमनी पाठक हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बिरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी पुनम देवी के आवेदन पर दर्ज मामले में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की कुल्हाड़ी और पीले रंग का थैला भी बरामद किया गया है।

जवान को गोली मारने वाले आरोपी से पिस्टल बरामद: Jharkhand News

लातेहार जिला बल के जवान पवन सिंह को गोली मारने के मामले में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी ऋषभ सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसके घर से घटना में इस्तेमाल की गई 7.65 एमएम की देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी शाहपुर इलाके से बरामद की गई है।

महिला लूटकांड का खुलासा

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में महिला से लूटपाट मामले का भी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने असतफाक आलम, मो. इरफान उर्फ सोनू और नाजिल आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर लूटा गया सोने के मंगलसूत्र का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी

पलामू पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े: TRE-4 प्रदर्शन पर बवाल, Rahul Gandhi बोले- बेरोजगार युवाओं को BJP का जवाब ‘लाठी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button