
Jharkhand के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लोहरदगा से सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार को सुरक्षा बलों ने पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) से जुड़े कुख्यात नक्सली संदीप भगत को गिरफ्तार किया।
यह गिरफ्तारी किस्को थाना क्षेत्र के सेमरडीह गांव से गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
Jharkhand: कई संगीन मामलों में दर्ज हैं केस
गिरफ्तार नक्सली संदीप भगत पर अपहरण, लूटपाट, धमकी, अवैध हथियार रखने जैसे कई संगीन अपराधों में मुकदमे दर्ज हैं। वह 17 CLA एक्ट का आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह क्षेत्र में पीएलएफआई संगठन की ओर से सक्रिय रहकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।
Jharkhand: छापेमारी टीम में शामिल थे कई अधिकारी
इस अभियान का नेतृत्व एसडीपीओ वेदान्त शंकर (भा.पु.से.) कर रहे थे। उनके साथ जी कंपनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर मनीष कुमार चौबे और किस्को थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुमन मींज मौजूद थे। यह संयुक्त टीम लोहरदगा मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही थी, तभी संदीप भगत को दबोच लिया गया।
Jharkhand: सुरक्षा बलों की सतर्कता से बड़ी वारदात टली
पुलिस सूत्रों का मानना है कि संदीप भगत की गिरफ्तारी से इलाके में नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। उसकी गिरफ्तारी से भविष्य में संभावित नक्सली घटनाओं को रोका जा सका है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य सहयोगियों और संगठन के भीतर की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
लोहरदगा में बढ़ी सतर्कता
इस गिरफ्तारी के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
यह भी पढ़े: IndiGo Flight Emergency Landing: पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान पर बन आया खतरा, गिद्ध से टकराया विमान, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग