TrendingCrimeHeadlinesJharkhandPoliticsStates

Jharkhand: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने डंप किया ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

चाईबासा: Jharkhand: सुरक्षाबलों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को फिर नाकाम कर दिया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सली डंप को ध्वस्त कर भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य सामान बरामद किया गया।

सुरक्षा कारणों से बम निरोधक दस्ते ने विस्फोटक को जंगल में ही नष्ट कर दिया।

रविवार के बाद सोमवार को भी सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को विफल किया। टोंटो थाना क्षेत्र के दिरीबुरू वनग्राम के आसपास के जंगलों और पहाड़ियों में नक्सल डंप का पता लगने के बाद उसे ध्वस्त कर दिया गया। इस अभियान में चाईबासा जिला पुलिस और सीआरपीएफ की 197 बटालियन के जवान शामिल थे। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा।

Jharkhand News: नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान जारी

प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सक्रिय हैं।

इस जानकारी के आधार पर चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखंड जगुआर, और सीआरपीएफ की 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN की टीमों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया है। सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के ठिकानों की तलाश कर रहे हैं और इस अभियान को और तेज करने की योजना बनाई जा रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand: आंदोलनकारियों के परिजनों को मिलेगा नौकरियों में आरक्षण, वनांचल आंदोलनकारी होंगे वंचित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button