Jharkhand Congress ने स्वर्गीय बसंत लाल जी का द्वितीय पुण्यतिथि मनाया गया

रांची: Jharkhand Congress: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में बिहार विधानसभा के पार्षद (एमएलसी) स्वर्गीय बसंत लाल जी का द्वितीय पुण्यतिथि मनाया गया।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन किया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की।

Congress: मजदूरों के हित में इन्होंने बहुत कार्य किये

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नमन करते हुए कहा कि रांची विश्वविद्यालय छात्र संघ के नेता के रूप में राजनीतिक जीवन शुरूआत की तथा लगातार छात्रों और युवाओं के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का सफल प्रयास किया। तीन बार दक्षिणी छोटानागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य रहे। मजदूरों के हित में इन्होंने बहुत कार्य किये।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, राजीव रंजन प्रसाद, रवीन्द्र सिंह, आभा सिन्हा, डॉ कुमार राजा, जगदीश साहु, सूर्यकांत शुक्ला, विनंजय भारती बल्कू, महेश साहू, संजय कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार, राखी कौर, सागर पवन, उमेश चौधरी, दामोदर प्रसाद, रामानंद केशरी सहित अन्य लोग शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

Exit mobile version