CM हेमन्त सोरेन ने दरगाह पर चादरपोशी कर राज्य की उन्नति और सलामती की मांगी दुआ

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन ने उर्स मुबारक के अवसर पर राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा के दरगाह पर अकीदत के साथ चादरपोशी कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सलामती, सुख -समृद्धि और अमन-चैन की दुआ मांगी।

दरगाह कमेटी की ओर से CM का परंपरानुसार स्वागत किया गया

CM ने कहा कि रिसालदार बाबा का दरगाह सामाजिक सद्भाव और सौहार्द का प्रतीक है । यह शांति, एकता, भाईचारा और प्रेम का पैगाम देता है। यह दरगाह वर्षों से हर धर्म और समुदाय के आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। इससे पूर्व दरगाह कमेटी की ओर से CM का परंपरानुसार स्वागत किया गया।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

Exit mobile version