Jharkhand आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो का जन्मउत्सव राज्य भर में मनाया जाएगा
admin
AJSU
पूर्वी सिंहभूम/ रांची: आजसू पार्टी 25 दिसंबर को आजसू के संस्थापक, कल्पणा के श्रोत Jharkhand आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 73वीं जन्मउत्सव राज्य भर में मनाया जाएगा।
झारखंड आंदोलन के प्रणेता अमर शहीद निर्मल महतो जी की प्रतिमा का अनावरण कल
केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने बताया कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता निर्मल महतो का नाम झारखंड के वजूद से जुड़ा है। निर्मल दा हमारी सोच को ऊर्जा प्रदान करते हैं। उनकी 73वीं जयंती पर आजसू पार्टी राज्य के सभी गांवों, पंचायतों, प्रखंडों, विधानसभा क्षेत्रों और जिलों में सभाओं का आयोजन करेगी। इस दौरान निर्मल महतो के सोच को जन जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया जाएगा।
Jharkhand News: 25 दिसंबर को शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का अनावरण करेंगे पूर्व मंत्री राम चन्द्र सहिस
शहीद निर्मल महतो की 73वीं जयंती के अवसर पर जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत बोड़ाम प्रखण्ड के मुकरुडीह-हलुदबनी मोड़ पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा का अनावरण आजसू पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस करेंगे।