CM श्री हेमन्त सोरेन से राज्यसभा सांसद-सह-जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री खीरू महतो ने मुलाकात की

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में बिहार से राज्यसभा सांसद-सह-जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री खीरू महतो ने मुलाकात की।

CM Hemant Soren News: राज्य में चल रहे कई विकासात्मक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित 21 जनवरी 2024 के झारखंड दौरे से सम्बंधित जानकारी से अवगत कराया साथ ही राज्य में चल रहे कई विकासात्मक एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। मौके पर राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो ने CM को पुष्पगुच्छ भेंटकर नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी अपनी ओर से उन्हें नए साल की मंगलकामनाएं दी।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: PM Modi 13 जनवरी को बिहार से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकते हैं

 

Exit mobile version