Rahul Gandhi से मिले इरफान अंसारी, झारखंड की स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई बड़ी चर्चा

हुल गांधी और इरफान अंसारी की मुलाकात, महंगाई-बेरोजगारी पर हुई चर्चा

Ranchi: Irfan Ansari ने मंगलवार को कांग्रेस नेता Rahul Gandhi से मुलाकात की। करीब आधे घंटे तक चली इस बैठक में झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के बाद इरफान अंसारी ने कहा कि यह बैठक उनके राजनीतिक और सामाजिक संकल्प को और मजबूत करने वाली रही।

महंगाई और बेरोजगारी पर राहुल गांधी की चिंता: Rahul Gandhi

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता को गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि नेताओं को लगातार जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। राहुल गांधी ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने की बात भी कही।

झारखंड की स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी: Rahul Gandhi

इरफान अंसारी ने राहुल गांधी को Hemant Soren के नेतृत्व में झारखंड में चल रहे विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। इस दौरान विशेष रूप से:

पर विस्तार से चर्चा हुई।

कमजोर वर्गों के मुद्दे उठाने पर जोर

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि आने वाला समय देश के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। उन्होंने महंगाई और बढ़ती कीमतों के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही अल्पसंख्यक, पिछड़े और कमजोर वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने की सलाह भी दीI

ये भी पढ़े: Babulal Marandi का बड़ा आरोप, जेल में महिला कैदी के यौन शोषण पर CM हेमंत को लिखा पत्र

Exit mobile version