Babulal Marandi का बड़ा आरोप, जेल में महिला कैदी के यौन शोषण पर CM हेमंत को लिखा पत्र

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार पर गंभीर आरोप, महिला कैदी के गर्भवती होने का दावा

Ranchi: Babulal Marandi ने राजधानी रांची स्थित Birsa Munda Central Jail को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री Hemant Soren को पत्र लिखकर जेल के भीतर महिला कैदी के कथित यौन शोषण और प्रशासनिक स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लगाया है।

मरांडी ने अपने पत्र में दावा किया है कि जेल के भीतर एक महिला कैदी का लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी संलिप्त हैं।

काराधीक्षक और कारा महानिरीक्षक पर आरोप: Babulal Marandi

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि जेल के काराधीक्षक ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिला कैदी का शोषण किया। वहीं कारा महानिरीक्षक पर मामले को दबाने, फाइलें गायब करने और दोषी अधिकारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है। मरांडी ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं बल्कि संस्थागत भ्रष्टाचार और सत्ता संरक्षण का उदाहरण है।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश का आरोप: Babulal Marandi

पत्र में यह भी दावा किया गया है कि पीड़ित महिला को बीमारी का बहाना बनाकर गुप्त स्थानों पर ले जाया जा रहा है, ताकि फॉरेंसिक और जैविक साक्ष्य नष्ट किए जा सकें। इसके अलावा कुछ गवाहों का तबादला किए जाने और कर्मचारियों को चुप रहने के लिए कथित रूप से दबाव और रिश्वत दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार पर उठेंगे सवाल

Babulal Marandi ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो इससे सरकार और शीर्ष अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठेंगे।  फिलहाल सरकार या जेल प्रशासन की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े: ICC T20 World Cup कप के हीरो ईशान किशन को बिहार सरकार का बड़ा सम्मान, मिला 1 करोड़ का इनाम

Exit mobile version