08-08: आजाद भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…. Babulal Marandi

पहले सिटिंग सीएम जिन्हे पूछताछ केलिए ईडी ने दो बार बुलाया

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला। श्री मरांडी ने कहा 18नवंबर 2022 को हुए 10घंटे की पूछताछ के बाद 14अगस्त को दुबारा पूछताछ केलिए सम्मन भेजा है।

वे देश के इतिहास में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के खिताब पाने वाले पहले मुख्यमंत्री हो गए: Babulal Marandi

कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री ने इतिहास रचा है। वे देश के इतिहास में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के खिताब पाने वाले पहले मुख्यमंत्री हो गए है। इतना ही नहीं वे सिटिंग सीएम के रूप में ईडी के समक्ष प्रस्तुत होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं।

कहा कि इस बार हेमंत सोरेन स्वयं के एवम परिवार के नाम से राजधानी रांची में आदिवासी के जमीन हड़पते
हुए जो घोटाला किया है एवम जो मनी लांड्रिंग की है उसके बारे में पूछ ताछ होगी।

Jharkhand CM Hemant Soren

मुख्यमंत्री जांच एजेंसियों पर जरूर सवाल खड़ा करेंगे: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि उन्हें जवाब देना ही होगा कि उनके खानदान ने एवम उन्होंने गरीब आदिवासी की जमीन हड़पी या नहीं।
कहा कि ऐसे में तिल मिलाए मुख्यमंत्री जांच एजेंसियों पर जरूर सवाल खड़ा करेंगे। लेकिन इससे सच्चाई नहीं छुप सकती।

CM Hemant Soren left Prem Prakash Right

कहा कि अब कोई आदिवासी कार्ड आपको काम नही आयेंगे क्योंकि जनजाति समाज आपको समझ चुका है। आपको जनजाति समाज प्रिय नही है बल्कि लूट में साथ देने वाले साथी प्रेम प्रकाश,अमित अग्रवाल,पंकज मिश्रा आपके प्रिय हैं। और फंसने पर आदिवासी याद आने लगते हैं।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के CM ने देश के 1st Hydrogen Fuel से संबंधित उद्योग को मंजूरी दी

Exit mobile version