
Ranchi: Amar Kumar Bauri: 2047तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ-साथ हम सभी सवा सौ करोड़ लोगों ने लिया है।
‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’, सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण की गारंटी है !
📍 विकसित भारत संकल्प यात्रा, रांची (नगड़ी प्रखंड) | #ViksitBharatSankalpYatra
कार्यक्रम में संगठन महामंत्री आदरणीय @bjpkarmveer जी व हटिया के लोकप्रिय विधायक भाई श्री @navinjaiswal4 जी की… pic.twitter.com/ZD5nCZYM5L
— Amar Kumar Bauri (@amarbauri) January 8, 2024
उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष झारखंड अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को नगरी में आयोजित विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में कही।
देश में विकास और परिवर्तन वर्ष 2014 के बाद ही देखने को मिला: Amar Kumar Bauri
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी गारंटी देते हैं उसके पूरा होने की भी गारंटी होती है। देश में विकास और परिवर्तन वर्ष 2014 के बाद ही देखने को मिला। जब गरीबों के छत पर दो कमरे का पक्का मकान, उसमें रसोई, रसोई में 5 किलो चावल, गैस चूल्हा, शौचालय, हर व्यक्ति का ₹500000 का स्वास्थ्य बीमा, नल से जल, बिजली, अच्छी सड़क सब कुछ मिल रहा और यह न सिर्फ किसी एक वर्ग या जाति को दिया जा रहा है।
सभी योजनाओं का लाभ देश के हर वर्ग को दिया जा रहा है: Amar Kumar Bauri
सबका साथ सबका विश्वास सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ इन सभी योजनाओं का लाभ देश के हर वर्ग को दिया जा रहा है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आयुष्मान भारत अब विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा बन गई है और यह सब कुछ संभव हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्ट संकल्प से।
उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम लाला अपने गर्भगृह में स्थापित हो रहे हैं। 500 वर्षों के लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार 22 जनवरी 2024 को राम लाला फिर से अपने भव्य मंदिर में स्थापित होंगे। हम सबको मिलकर 22 जनवरी को दिवाली माननी है अपने घर और आसपास सभी मंदिरों में दीप जलाकर प्रभु श्री राम का स्वागत करना है।
विकसित भारत संकल्प और नरेंद्र मोदी की गारंटी की गाड़ी को हर पंचायत हर गांव तक पहुंचाने का उद्देश्य है: Amar Kumar Bauri
कार्यक्रम में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प और नरेंद्र मोदी की गारंटी की गाड़ी को हर पंचायत हर गांव तक पहुंचाने का उद्देश्य है कि वैसे लोग जो केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी नहीं रखते हैं या फिर वैसे लोग जिन्हें केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें समुचित जानकारी मिल सके और तत्काल उनके समस्या का समाधान किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इसके जरिए केंद्र सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी और इसका फायदा आम जनता भी उठा सकेंगे।
सभी लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाकर प्रभु श्री राम का स्वागत करना है: Amar Kumar Bauri
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वैसे आसपास के लोगों को भी इस वैन की जानकारी दें जिन्हें केंद्र सरकार के किसी भी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। 22 जनवरी 2024 के आलोक में उन्होंने कहा कि हम सबके लिए यह गर्व की बात है कि 500 वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार प्रभु श्री राम टेंट से निकलकर अपने भव्य मंदिर में स्थापित हो रहे हैं। इस दिन को हमें यादगार बनाना है और सभी लोग अपने-अपने घरों में दीप जलाकर प्रभु श्री राम का स्वागत करना है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती को जो मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष एवं अन्य उपस्थित है।
यह भी पढ़े: PM Modi 13 जनवरी को बिहार से लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर सकते हैं