भाजपा की मजबूती से भारत की मजबूती: Babulal Marandi

कांग्रेस के शासन में देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा खतरे में रही

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया एवम जीत दिलाने की अपील की।

श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा की मजबूती से केवल एक विधानसभा का प्रत्याशी नही जीतेगा बल्कि भारत मजबूत होगा। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत होंगे।

गोली का जवाब अब गोला से मिलने लगा है: Babulal Marandi

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा खतरे में रहती थी। आतंकवादी कही भी बेखौफ होकर बम धमाके कर सकते थे। आम खास सभी दहशत में जीने को मजबूर थे।लेकिन आज आतंकवादियों की खैर नहीं। सीमाएं सुरक्षित हैं। गोली का जवाब अब गोला से मिलने लगा है। दुश्मन के घर में घुसकर भारत की सेना उन्हे मार रही।

मोदी सरकार गांव ,गरीब , किसान को समर्पित है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि 2014के बाद देश में बड़ा बदलाव आया है। मोदी सरकार भारत की बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ भारत का सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा कर रही।आज दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखती है। कहा कि मोदी सरकार गांव ,गरीब , किसान को समर्पित है। अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने की दिशा में लगातार कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम करने की जरूरतरू Sudesh Mahto

 

Exit mobile version