JharkhandPoliticsStatesTrending

BJP Jharkhand: भ्रष्टाचार के संरक्षण में झामुमो कांग्रेस आये एक मंच पर

पेट्रोल डीजल पर वैट नही घटाने वालों को महंगाई पर बोलने का हक नही

Ranchi: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने आज राज्य की सत्ताधारी पार्टी झामुमो कांग्रेस को घेरा। वे भाजपा प्रदेश कार्यालय (BJP Jharkhand) में प्रेसवार्ता कर झामुमो कांग्रेस के आरोपों का जवाब दे रहे थे। श्री सिन्हा ने कहा कि 28 महीने के कार्यकाल में जनता के सवालों पर कांग्रेस झामुमो कभी एकसाथ मंच पर नही दिखे लेकिन आज भ्रष्टाचारियों के संरक्षण में साथ साथ दिखने लगे। कहा कि इनका पुराना इतिहास यही है। झारखंड आंदोलन के क्रेता और विक्रेता की पुरानी दोस्ती है।

BJP Jharkhand: भ्रस्टाचार के मुद्दों से ध्यान भटकाने केलिये कांग्रेस झामुमो को महंगाई की याद आ रही

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता को अपनी नाकामी,विफलता और भ्रस्टाचार के मुद्दों से ध्यान भटकाने केलिये कांग्रेस झामुमो को महंगाई की याद आ रही। उन्होंने कहा कि जनता को यूपीये शासन,मनमोहन सिंह जी की सरकार के कारनामे बखूबी याद हैं। जिसमे महंगाई दर हमेशा दो अंको में रही। घोटालों की श्रृंखला खड़ी होती रही। आज विषम परिस्थितियों, कोरोना संकट के बीच भी महंगाई दर सिंगल डिजिट में है। देश की सभी योजनाएं तीव्र गति से संचालित हो रही। देश मे पूंजी निवेश बढ़ा है,मेक इन इंडिया की रफ्तार तेज हुई है। सड़क,बिजली,पानी, रक्षा क्षेत्र,उद्योग,सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा।

देश में 175 करोड़ डोज मुफ्त टीकाकरण हो चुका है

गरीबों के आवास,आयुष्मान योजना,80 करोड लोगों को 5किलो मुफ्त अनाज जैसी कल्याणकारी योजनाएं भी चल रही। देश में 175 करोड़ डोज मुफ्त टीकाकरण हो चुका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झामुमो को यदि महंगाई की इतनी ही चिंता है तो कमसे कम पेट्रोल और डीजल से राज्य का वैट क्यों नही घटाती। इनके 25 रुपये सब्सिडी की योजना तो पूरी तरह विफल साबित हुई।
उन्होंने कहा कि दरअसल महंगाई का चोला पहनकर जनता का ध्यान भटकाना इनका मुख्य एजेंडा है। यह सरकार भ्रस्टाचार में चौतरफा घिर चुकी है। कानूनी शिकंजे इनपर कसने लगे है। इसलिये ये सत्ताधारी कभी आदिवासी कार्ड,कभी महंगाई,कभी गीदड़भभकी जैसे हथकंडे अपना रहे।

कहा कि इरफान अंसारी का बयान जग जाहिर है। कैसे इन्होंने अपने बयानों से राज्य सरकार को लगातार कठघरे में खड़ा किया है। आज भी उन्होंने अपने पार्टी के 8विधायकों की नाराजगी की बात मीडिया में कही है। इसके अलावा खुद झामुमो के कई विधायक जनता के सवालों पर,युवाओं के रोजगार,बेरोजगारी भत्ता,स्थानीय नीति पर सरकार को घेरते रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी तो 20 सूत्री,कोआर्डिनेशन कमिटी, बोर्ड निगम पर सरकार को घेरती रही।

श्री सिन्हा ने कहा कि आज डूबती नाव को बचाने केलिये ये साथ आ रहे जब नाव में भ्रस्टाचार का पानी पूरी तरह भर चुका है।प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे।

 

 

 

यह भी पढ़े: दर्शकों को खूब लुभालने लगी नागपुरी फिल्म ‘दहलीज’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button