Hemant Soren ने बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा के स्वास्थ्य का लिया जायजा

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज रांची स्थित रिम्स के ट्रॉमा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी का दौरा किया।

Hemant Soren ने बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश

उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी उनके परिजनों से ली। मुख्यमंत्री ने रिम्स के चिकित्सकों से श्री मंगल मुंडा के उपचार और स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि श्री मंगल मुंडा के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे श्री मंगल मुंडा

उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर की रात खूंटी में सड़क दुर्घटना के दौरान श्री मंगल मुंडा घायल हो गए थे। वर्तमान में उनका रिम्स में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री के इस दौरे से परिजनों को हौसला मिला और बेहतर उपचार की उम्मीद बंधी।

 

 

 

यह भी पढ़े: Hemant Soren के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, शामिल होंगे कई बड़े नेता

Exit mobile version