CM Hemant Soren ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

रांची: देशभर में बदलते सुरक्षा हालातों के बीच CM Hemant Soren ने रविवार को कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।

इस बैठक का उद्देश्य राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समग्र रणनीति बनाना और हर स्तर पर सतर्कता सुनिश्चित करना था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और झारखंड में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन में किसी भी तरह की पैनिक स्थिति न बनने दी जाए और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर तत्काल रोक लगे।

यह भी पढ़े: India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम, ट्रंप ने दी जानकारी

CM Hemant Soren News: बैठक के प्रमुख निर्देश:

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी राष्ट्र विरोधी गतिविधि या सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश को कड़ाई से कुचला जाएगा।

CM Hemant Soren News: बैठक में शामिल हुए वरिष्ठ अधिकारी:

बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अजय कुमार सिंह, डीजीपी अनुराग गुप्ता, आईजी ऑपरेशंस ए.वी. होमकर, स्पेशल ब्रांच के आईजी प्रभात कुमार, एटीएस एसपी ऋषभ झा, अभियान एसपी अमित रेणु, जैप-1 कमांडेंट राकेश रंजन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस बैठक के बाद राज्य भर में सुरक्षा एजेंसियां और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए हैं, और आने वाले दिनों में सिविल डिफेंस की भूमिका अहम मानी जा रही है।

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Abua Awas Yojana में गड़बड़ी पर प्रशासन का एक्शन: 47 लाभुकों पर केस दर्ज

Exit mobile version