CM Hemant Soren ने अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल का किया औचक निरीक्षण

Rajmahal: CM Hemant Soren ने आज अनुमंडलीय अस्पताल, राजमहल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां ओपीडी, वार्ड, दवाई, चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता और उपस्थिति तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने यहां इलाज कर रहे मरीजों से भी बात कर यहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि सरकार अस्पतालों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी चिकित्सा संसाधन उपलब्ध करा रही है।

CM Hemant Soren

यह भी पढ़े: नीतीश कुमार देंगे भाजपा को झटका, सहमति बन गई, जल्द ही….’- Saryu Roy

मरीजों को इसका सुगमता से पूरा लाभ मिले, इसे अस्पताल प्रशासन सुनिश्चित करे। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ सफाई एवं स्वच्छता का पूरा ख्याल रखने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े: 5 दिन में 28 मर्डर…, क्या बिहार में फिर आ गया ‘जंगलराज’? Tejashwi Yadav ने उठाए प्रश्न

Exit mobile version