Hemant Soren बने झामुमो के नए केंद्रीय अध्यक्ष, कहा – मजबूती से आगे बढ़ेगा JMM

रांची। झारखंड के CM Hemant Soren ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया।

नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

हेमंत सोरेन जब रांची स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे, तो ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। पूरे कार्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

पार्टी को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे: CM Hemant Soren

पदभार संभालने के बाद अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने कहा,
“पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाऊंगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। पार्टी को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में रणनीतिक काम शुरू करेंगे।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि पार्टी के आंदोलनकारियों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और संगठन में महिलाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

संगठनात्मक बैठक में लिया गया विकास का संकल्प

हेमंत सोरेन ने झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य, अभिषेक कुमार पिंटू और सुनील श्रीवास्तव के साथ बैठक कर पार्टी की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में झारखंड के अलग-अलग जिलों में पार्टी की जमीनी पकड़ को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़े: मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar, 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर

Exit mobile version