JharkhandNationalPoliticsStatesTrending

IITF: झारखंड पवेलियन में मनी बिरसा मुंडा जयंती की धूम, 25वें स्थापना दिवस का जश्न

नई दिल्ली: प्रगति मैदान में जारी 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में शनिवार का दिन पूरी तरह से झारखंड के नाम रहा। अवसर था झारखंड प्रदेश की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का। इस दोहरे उत्सव के मौके पर झारखंड पवेलियन में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

 

IITF: पवेलियन में पुष्पांजलि और पारंपरिक नृत्य

 

इस खास अवसर (IITF) पर झारखंड पवेलियन में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही, झारखंड के पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने मेले में आए दर्शकों का मन मोह लिया।

गौरतलब है कि 15 नवंबर को खूंटी में जन्मे बिरसा मुंडा 19वीं सदी के प्रमुख आदिवासी जननायक थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ ‘उलगुलान’ (महान आंदोलन) का नेतृत्व किया और उन्हें झारखंड में भगवान के रूप में पूजा जाता है।

इसके अतिरिक्त, नई दिल्ली स्थित कार्यालय स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन में भी सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा का माल्यार्पण कर राज्य का स्थापना दिवस मनाया।

 

IITF: दिल्ली में जश्न मनाना शानदार अनुभव’

 

इस अवसर पर झारखंड के उद्योग निदेशक श्री विशाल सागर ने कहा कि आज का दिन झारखंड के लिए अत्यंत गर्व का है। उन्होंने कहा, “आज बिरसा मुंडा जयंती तो है ही, साथ ही वर्ष 2000 में आज ही के दिन झारखण्ड एक नए प्रदेश के रूप में अस्तित्व में आया था। झारखंड प्रदेश के 25 साल पूर्ण होने का जश्न प्रदेश से दिल्ली तक मनाया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेले में अपनी खुशियां मनाना एक शानदार अनुभव है। इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक जियाडा श्री वरुण रंजन, कृषि निदेशक झारखंड श्री भोर सिंह यादव सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़ें: Jharkhand Silver Jubilee समारोह: 25वें स्थापना दिवस पर मोरहाबादी मैदान में भव्य आयोजन, CM-राज्यपाल होंगे शामिल

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button