HeadlinesJharkhandSportsStatesTrending

Gurindervir Singh ने रचा इतिहास, 10.09 सेकंड में 100 मीटर दौड़कर बनाया नेशनल रिकॉर्ड

रांची में गुरिंदर वीर का धमाका, राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई

रांची: Gurindervir Singh ने रांची में आयोजित 29वें नेशनल सीनियर फेडरेशन कप में इतिहास रच दिया। पंजाब के जालंधर निवासी गुरिंदर वीर सिंह ने 100 मीटर दौड़ मात्र 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भी अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद खास सेलिब्रेशन: Gurindervir Singh

रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के बाद गुरिंदर वीर ने फिनिश लाइन पर अपना बिब उतारकर कैमरों की ओर उठाया। यह सिर्फ जश्न नहीं था, बल्कि उनके आत्मविश्वास और संघर्ष का प्रतीक बन गया। उनकी इस उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स में नई उम्मीद जगा दी है।

“100 मीटर के लिए भारतीय खिलाड़ी फिट नहीं” कहा गया था: Gurindervir Singh

गुरिंदर वीर ने बताया कि जब वह 13 साल के थे और एथलेटिक्स को गंभीरता से लेना शुरू किया था, तब कई कोचों ने उन्हें 100 मीटर छोड़कर 400 मीटर दौड़ने की सलाह दी थी। उन्हें कहा गया था कि भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी टाइप 100 मीटर जैसी तेज स्पर्धा के लिए उपयुक्त नहीं होती। लेकिन गुरिंदर ने इन बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने ठान लिया कि वह इस सोच को गलत साबित करेंगे।

“सिर्फ मेडल नहीं, सोच बदलना था सपना”: Gurindervir Singh

गुरिंदर वीर ने कहा कि उनका सपना सिर्फ मेडल जीतना नहीं था, बल्कि यह साबित करना भी था कि भारतीय खिलाड़ी दुनिया के सबसे तेज धावकों में शामिल हो सकते हैं। उनके इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के बाद भारतीय एथलेटिक्स जगत में खुशी की लहर है और खेल प्रेमी उन्हें देश का नया स्प्रिंट स्टार मान रहे हैं।

ये भी पढ़े: झारखंड में भीषण गर्मी पर CM Hemant Soren अलर्ट, पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button