झारखंडी युवाओं को एक बार फिर ठगने की तैयारी में हेमंत सरकार: Pratul Sahdev
admin
Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता Pratul Sahdev ने कहा की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ये घोषणा वीर सरकार सिर्फ हवा हवाई घोषणा करती रही है।
आज तक न एक फूल प्रूफ नियोजन नीति बना पाई… Pratul Sahdev
उन्होंने कहा लगभग पौने चार वर्ष में भी यह सरकार ने आज तक न एक फूल प्रूफ नियोजन नीति बना पाई और ना ही स्थानीयता को सही से परिभाषित कर पाई।
प्रतुल ने कहा मुख्यमंत्री ने अपने विधि विभाग के विधिक मुद्दों पर किए विरोध के बावजूद स्थानीय नियोजन नीति को पारित कराया जिसे उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया। 1932 का कट ऑफ डेट सिर्फ एक सरकारी संकल्प से जारी हो सकता था।प्रतुल ने कहा की पौने 4 वर्षों में मुख्यमंत्री और उनके मंत्री अनेक गाड़ियां बदल चुके हैं।मंत्रियों के लिए करोड़ों रुपयों के आलीशान बंगले बन रहे हैं।लेकिन झारखंड के युवा आदिवासी मूलवासी बेरोजगारों को कोई पूछ नहीं रहा।
यहां के आदिवासी मूलवासी का हक मारने जा रही है: Pratul Sahdev
प्रतुल ने कहा की राज्य सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि जिन 35000 नियुक्तियों की अगस्त से नवंबर के बीच में होने की बात की जा रही है आखिर उसकी बुनियाद क्या होगी? प्रतुल ने कहा ऐसा प्रतीत हो रहा है की बिना नियोजन नीति और स्थानीयता परिभाषित किए सरकार एक बार फिर तृतीय और चतुर्थ वर्ग में 60- 40 की नीति के तहत नियुक्ति कर के यहां के आदिवासी मूलवासी का हक मारने जा रही है।