HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

झारखंड में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही सरकार: JP Nadda

देवघर, 29 मई: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने राज्य की झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार पर बालू माफियाओं और भूमि जिहाद तथा लव जिहाद करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

भूमि जिहाद और लव जिहाद को राज्य सरकार संरक्षण दे रही है: JP Nadda

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवघर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया और कहा कि झारखंड में बालू माफिया, भूमि जिहाद और लव जिहाद को राज्य सरकार संरक्षण दे रही है।

उन्होंने दुमका से भाजपा की प्रत्याशी सीता सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

10 साल पहले देश के आम आदमी ने यह मान लिया था कि राजनीति…JP Nadda

नड्डा ने आरोप लगाया, “इंडिया ब्लॉक के सभी नेता भ्रष्ट हैं। झारखंड में झामुमो जल, जंगल और जमीन की बात करके सत्ता में आई थी। आज जल के किनारे की बालू गायब हो रही है। झारखंड में बालू माफिया, भूमि जिहाद और लव जिहाद चल रहा है। दुखद है कि इन सभी को राज्य सरकार संरक्षण दे रही है।” नड्डा ने कहा कि 10 साल पहले देश के आम आदमी ने यह मान लिया था कि राजनीति से कुछ नहीं बदलने वाला है।

JP Nadda

पिछले 10 सालों में मोदी जी ने अपनी मेहनत के दम पर देश को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया। इसी की वजह से आज आम आदमी कहता है कि देश बदल रहा है। देश आगे बढ़ रहा है। आज 2 लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर बिछा दिया गया है। गांवों को वाई-फाई से जोड़ दिया गया है। आज गांवों में 2 लाख कॉमन सर्विस सेंटर चल रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Nitish Kumar के हेलीकॉप्टर में तेल खत्म होने की वजह पता चला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button