HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

सरकार ने जनता को छलने का काम किया है: Sudesh Mahto

सरकार ने पाकुड़ की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया है

रांची/पाकुड़: आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अकिल अख्तर ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष Sudesh Mahto से रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।

मौजूदा राजनीतिक एवं सांगठनिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई: Sudesh Mahto

इस दौरान पाकुड़ में व्याप्त जनसमस्याओं और क्षेत्र की मौजूदा राजनीतिक एवं सांगठनिक स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर अकिल अख्तर ने क्षेत्र की समस्याओं से सुदेश कुमार महतो को अवगत कराते हुए कहा कि पाकुड़ में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद ही दयनीय है। क्षेत्र में ढंग का अस्पताल न होने के कारण यहां की जनता को मजबूरन बेहतर इलाज के लिए बंगाल जाना पड़ता है। वहीं बीड़ी रोजगार प्रभावित होने से युवा जीवन यापन करने के अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं।

आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी: Sudesh Mahto

पाकुड़ की जनता ने सरकार को अपना मत दिया लेकिन सरकार ने पाकुड़ के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। सरकार ने पाकुड़ की जनता से सौतेला व्यवहार किया है। आने वाले चुनावों में जनता इसका जवाब देगी। किसान सिंचाई की सही सुविधा न होने से परेशान हैं। सरकार क्षेत्र के खेतों तक न सिंचाई की व्यवस्था करा पाई न ही किसानों को सही समय पर बीज मुहैया करा पा रही है। बिजली की चरमराई व्यवस्था ने आम लोगों के जीवन पर प्रतिकूल असर डाला है।

Sudesh mahto

बिजली की अनियमित सप्लाई ने आम लोगों के साथ ही छोटे व्यापारियों की भी कमर तोड़ दी है। 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने वाली सरकार ने पाकुड़ को बिजली से ही मुक्त कर दिया है।

सरकार ने जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया: Sudesh Mahto

इस दौरान सुदेश महतो ने कहा कि सरकार ने अपने साढ़े चार साल के इस कार्यकाल में राज्य को विकास से कोसों दूर कर दिया है। आज पाकुड़ समेत राज्य भर की जनता प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, अफसरशाही और सरकारी कामकाज में उत्पन्न घोर अनियमितता से हताश और परेशान है। सरकार ने जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया। इन्होंने जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। आने वाले कुछ महीने इस राज्य के लिए अति महत्वपूर्ण है।

राज्य की दशा बदलने और इसे सही दिशा की ओर ले जाने में हमारी भूमिका महत्वपूर्ण है। पाकुड़ में विकास की ढेरों संभावनाएं हैं जिसको धरातल पर उतारने के लिए जरूरत है दृढ़ इच्छाशक्ति की। आने वाले समय में दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ हम पाकुड़ की सेवा करेंगे।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Hemant Soren का चक्रव्यूह, भाजपा के लिए चुनौती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button