Giridih: गिरिडीह में होली के दिन हुई हिंसा (Giridih Violence) की साजिश को जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए नाकाम कर दिया।
प्रेस बयान : 16 मार्च 2025
———————-
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की सरकार मे समाज को धर्म-जाति में बांटने की भाजपा की साजिश कभी सफल नहीं होगी..▪️गिरिडीह में हिंसा फैलाने की साजिश को नाकाम किया प्रशासन ने !
▪️हिंसक घटनाओं की आड़ में भाजपा के नेता नफरत… pic.twitter.com/x4gi8y4y4j— Vinod Kumar Pandey (@VinodPandeyJMM) March 16, 2025
इस घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा पर नफरत फैलाने और राजनीतिक रोटी सेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने की साजिश रच रही है, लेकिन झारखंड में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की सरकार में यह साजिश कभी सफल नहीं होगी।
Giridih Violence: प्रशासन ने दिखाई तत्परता, असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
श्री विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि गिरिडीह के घोड़थंबा इलाके में होली के दिन हिंसा भड़काने की कोशिश की गई, लेकिन प्रशासन ने प्रभावी कदम उठाते हुए हालात को तुरंत नियंत्रित कर लिया। इससे समाज में नफरत फैलाने की कोशिश नाकाम हो गई। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की कोई धर्म या जाति नहीं होती और प्रशासन को पूरी निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करने देना चाहिए।
Giridih Violence: भाजपा के नेता राजनीतिक फायदा उठाने में जुटे – झामुमो
श्री पांडेय ने विपक्ष के नेता श्री बाबूलाल मरांडी और भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे हर घटना को सांप्रदायिक रंग देकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, “भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। जनता ने इन्हें नकार दिया है, लेकिन फिर भी भाजपा समाज में विद्वेष फैलाने से बाज नहीं आ रही।”
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता गरीबों, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए कभी आगे नहीं आते, बल्कि उनकी राजनीति सिर्फ पूंजीपति वर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है।
Giridih Violence: राज्य में अमन-चैन पसंद नहीं भाजपा को?
श्री पांडेय ने भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी राज्य में शांति और विकास के माहौल को पचा नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा और इसलिए वह हर घटना को सांप्रदायिक चश्मे से देख रही है।
उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था पर राजनीति करने की बजाय भाजपा को विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए। झारखंड की जनता जागरूक है और भाजपा की नफरत फैलाने की साजिशों को समझ चुकी है।
कानून व्यवस्था बनी रहेगी, प्रशासन कर रहा है सख्त कार्रवाई
श्री पांडेय ने स्पष्ट किया कि झारखंड सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार प्रशासन न केवल हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए तत्पर है, बल्कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई भी कर रहा है।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार हर वर्ग के कल्याण, संसाधनों के विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा की राजनीति झारखंड में सफल नहीं होगी और जनता इसे पूरी तरह नकार चुकी है।