जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा में देश सेवा सर्वोपरी: Babulal Marandi

प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य के 17स्थानों पर 27नवंबर से 30नवंबर तक पंचायत समिति सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित है।

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री Babulal Marandi ने आज गिरिडीह में जिला के पंचायत समिति सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया।

Babulal Marandi ने पार्टी के इतिहास विकास, संकल्प,प्रतिबद्धता,जैसे आयामों पर विस्तार से चर्चा की

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने पार्टी के इतिहास विकास, संकल्प,प्रतिबद्धता,जैसे आयामों पर विस्तार से चर्चा की। श्री मरांडी ने कहा कि भारत को इसके प्राचीन संस्कृति,गौरवशाली अतीत को पुनः प्रतिस्थापित कर देश को पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के साथ जनसंघ और फिर भाजपा की स्थापना हुई।

एकात्म मानव दर्शन के साथ हमारा संकल्प अंत्योदय है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा में पार्टी की राजनीति के केंद्र में राष्ट्र सेवा सर्वोपरी है।
उन्होंने कहा भाजपा की पंच निष्ठाओं में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, लोकतंत्र,गांधीवादी समाजवाद,सर्व धर्म समभाव और मूल्य आधारित राजनीति समाहित है। एकात्म मानव दर्शन के साथ हमारा संकल्प अंत्योदय है। विश्व बंधुत्व के भाव से भारत विश्व के कल्याण केलिए समर्पित है।

श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। स्वतंत्र भारत में राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा केलिए पहला बलिदान पार्टी के प्रेरणा पुरुष और जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का हुआ। दो विधान, दो निशान ,दो प्रधान के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए डॉ मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में अपनी गिरफ्तारी दी जहां जेल में एक षड्यंत्र के तहत उनकी हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि भले ही उस वक्त हमारा जनाधार बड़ा नही था लेकिन हमारा संकल्प भारत की जन भावनाओं के अनुरूप था। राष्ट्र सेवा के प्रति हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता मजबूत थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा देश पर थोपे गए आपातकाल में जनसंघ ने लोकतंत्र की रक्षा केलिए अपनी पहचान तक मिटा दी। कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति ने देश का बड़ा नुकसान किया है। देश का विभाजन भी कांग्रेस की तुष्टिकरण का ही परिणाम था।

भाजपा सर्व स्पर्शी,सर्व समावेशी,और सर्व व्यापी संगठन है: Babulal Marandi

भाजपा ने अपने मौलिक चिंतन में तुष्टिकरण नही बल्कि सर्व पंथ समभाव को अपनाया है। आज भी भाजपा की चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की योजनाओं के क्रियान्वयन में धर्म पंथ के आधार पर कोई भेद भाव नहीं किए जा रहे। आज भाजपा अपने सैद्धांतिक प्रतिबद्धताओं के आधार साथ आगे बढ़ते हुए विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनी है। भाजपा ने परिवारवाद,वंशवाद की धार को कमजोर किया है। भाजपा सर्व स्पर्शी,सर्व समावेशी,और सर्व व्यापी संगठन है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बन रहा। गांव गरीब किसान आदिवासी दलित पिछड़े सभी समाज विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे। भारत का सांस्कृतिक गौरव पुनः स्थापित हो रहा।

कहा कि आज सशक्त भाजपा ,सशक्त भारत की पहचान बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारतीय विचारों को आगे बढ़ाते हुए आत्म निर्भर भारत ,मजबूत भारत ,विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: झारखंड के संबंध में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: Babulal Marandi

 

 

Exit mobile version