
रांची: झारखंड के किसानों और दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात देते हुए CM Hemant Soren ने मेधा डेयरी प्लांट परिसर, होटवार, रांची में राज्य के पहले मिल्क पाउडर प्लांट की आधारशिला रखी।
मेधा मिल्क पाउडर प्लांट का शिलान्यास हुआ। सभी किसान भाइयों-बहनों, दुग्ध उत्पादकों को शुभकामनाएं और जोहार।
किसानों की समृद्धि के लिए सरकार निरंतर योजनाएं बनाकर आप तक पहुंचा रही है ताकि आप स्वावलंबी बन सकें: श्री @HemantSorenJMM https://t.co/EDsD8VMNPz pic.twitter.com/25WS0uNUjT— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) June 6, 2025
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषि और पशुपालन को राज्य की अर्थव्यवस्था का आधार बताया और किसानों की आर्थिक मजबूती व आत्मनिर्भरता को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
CM Hemant Soren के प्रमुख उद्गार:
- “किसानों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
- “कृषि ही ऐसा क्षेत्र है जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता।”
- “राज्य को दुग्ध, मछली और मीट उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।”

कृषि और पशुपालन पर विशेष फोकस: CM Hemant Soren
मुख्यमंत्री ने किसानों से सरकारी योजनाओं से जुड़ने और व्यवसायिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को प्रोत्साहन राशि, बाजार और उचित मूल्य उपलब्ध कराने हेतु समर्पित है।
- मेधा रागी लड्डू, मेधा सूधन खाद और साइलेज मशीन का भी मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया।
- मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि किसान भी नई ऊँचाइयों को छू सकते हैं।
पशुपालन को बढ़ावा:
- सरकार अब किसानों को जो भी पशुधन दे रही है, उसका बीमा कराया जा रहा है, जिससे पशु की मृत्यु पर आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके।
- दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बाजार, कीमत और सब्सिडी की समुचित व्यवस्था की जा रही है।
कृषि उत्पादों का वैल्यू एडिशन होगा प्राथमिक लक्ष्य: CM Hemant Soren
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादों की प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन से किसानों की आय बढ़ेगी और झारखंड की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले 5–7 वर्षों में राज्य दुग्ध व मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर होगा और निर्यात भी कर सकेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:
इस मौके पर राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक सुरेश बैठा, पशुपालन निदेशक किरण पासी, झारखंड मिल्क फेडरेशन के एमडी जयदेव विश्वास, और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
यह भी पढ़े: IndiGo Flight Emergency Landing: पटना से रांची आ रहे 180 यात्रियों की जान पर बन आया खतरा, गिद्ध से टकराया विमान, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग



