HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

झारखंड में इंडी गठबंधन का वजूद खतरे में: Babulal Marandi

संघर्ष के साथियों का भाजपा में स्वागत

Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Babulal Marandi ने कहा कि झारखंड में इंडी गठबंधन का वजूद खतरे में है। डूबती नाव से लोग भाग रहे हैं। श्री मरांडी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह कार्यक्रम में बोल रहे थे।

संघर्ष के साथियों का भाजपा में स्वागत है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि बीजेपी अभी प्रदेश में संघर्ष कर रही है और सत्तारूढ़ दल को छोड़कर बीजेपी में शामिल होकर इस संघर्ष का साथी बनना एक बड़ी बात है। आप लोगों के योगदान से केवल सरायकेला, जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में पार्टी को ताकत और बल मिलेगा। साथ ही इससे राज्य में एक अच्छा मैसेज भी जाएगा। आप सभी का यह कदम स्वागत योग्य है। संघर्ष के साथियों का भाजपा में स्वागत है।

आज झारखंड प्रदेश की जो हालत है, वह किसी से छुपा हुआ नहीं: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि आज झारखंड प्रदेश की जो हालत है, वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल है। राज्य सरकार ने राज्य के युवा, किसान, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़ा यानि सभी वर्ग को ठगने का काम किया है। वर्तमान झारखंड सरकार के पाप का घड़ा पूरी तरह भर चुका है, यह सरकार बस अब कुछ दिनों की मेहमान है। विधानसभा चुनाव अब काफी नजदीक है। हम सबों को मिलकर इस वर्तमान भ्रष्ट और निक्कमी सरकार को यहां से हटाना बहुत जरूरी है।

चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण चरम पर है, बहू बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था की क्या हालत है, यह बतलाने की जरूरत नहीं है। चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण चरम पर है, बहू बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं है। जब तक किसी भी प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी, भय का वातावरण जब तक समाप्त नहीं होगा, तब तक कोई भी प्रदेश प्रगति नहीं कर सकता है। आज झारखंड की यही स्थिति है। इस स्थिति में बाहर के निवेशकों की तो छोड़िए जो घर के संपन्न लोग होंगे वह भी जंगलराज से तंग होकर राज्य छोड़ने को मजबूर होंगे।

संयुक्त बिहार के दिनों में इस इलाके की स्थिति को अगर याद कीजिए तो कैसे लोग अपना यहां घर और खेती-बाड़ी छोड़कर पलायन करने लगे थे। वर्तमान राज्य सरकार के राज में आज भी प्रदेश की कमोबेश कुछ इसी प्रकार की स्थिति है। बिहार से अलग होने पर भाजपा के नेतृत्व में जब यहां सरकार बनी और सुशासन एवम विकास प्रारंभ हुआ तब लोग वापस अपने घर की ओर लौटने लगे। आज व्यापारियों से फोन पर रंगदारी मांगी जा रही है, नहीं देने पर गोलीबारी की जा रही है।

कहने का तात्पर्य है कि पूरे राज्य में भय का वातावरण है। युवाओं को नौकरी के नाम पर कैसे कैसे छला गया, किसी से छुपा नहीं है। इसलिए राज्य हित में इस सरकार का जाना ही एकमात्र समाधान है।

वहीं श्री मरांडी ने 23 अगस्त को राज्यव्यापी युवा आक्रोश रैली में मिलन समारोह में पार्टी का दामन थामने वालों सहित राज्य के युवाओं व लोगों से अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया। कहा कि सभी के सहयोग से 2024 के विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय ने कहा कि राज्य सरकार से जनता हर हाल में मुक्ति पाना चाहती है। वह घड़ी नजदीक आ चुकी है।

यह भी पढ़े: JioBharat ने चीनी फोंस की कर दी छुट्टी, 1000 रूपए से काम के सेगमेंट में बना किंग

इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह, गणेश महली भी उपस्थित थे। जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन झारखंड प्रदेश के मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता

मिलन समारोह में कांग्रेस नेता सह इंटक के प्रदेश सह सचिव चंदन कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी के प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार, सरायकेला खरसावां कांग्रेस के जिला महामंत्री विनोद कुमार सिंह, सरायकेला खरसावां कांग्रेस के जिला सचिव राम विचार राय, कांग्रेस नेता नीरज कुमार सिंह, शैलेश गुप्ता, पंकज कुमार सिंह राघवेंद्र सिंह, संजय कुमार सिंह सहित सैकड़ो लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

यह भी पढ़े: 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली स्थित Jharkhand Bhawan में लहराया गया तिरंगा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button