दुरंड कप 2026: दर्शकों के लिए एडवाइजरी जारी, बिना टिकट नहीं मिलेगा प्रवेश, कई सामानों पर पूरी तरह प्रतिबंध
Ranchi: 135वें इंडियनऑयल दुरंड कप-2026 के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर भारतीय सशस्त्र बल तथा झारखंड सरकार ने दर्शकों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। आयोजन समिति ने टिकट वितरण, स्टेडियम में प्रवेश, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी करते हुए कई वस्तुओं को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है।
दर्शकों से अपील की गई है कि वे समय से पहले स्टेडियम पहुंचें और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें।
22 जुलाई से मिलेगा मुफ्त टिकट
आयोजन समिति के अनुसार 22 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक टिकटों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।
- टिकट पूरी तरह फ्री होंगे।
- एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट दिए जाएंगे।
यहां से मिलेगा टिकट
टिकट वितरण के लिए स्टेडियम परिसर में विशेष काउंटर बनाए गए हैं।
- गेट नंबर 11 और 13 के बीच 10 काउंटर
- गेट नंबर 23 के पास 2 अतिरिक्त काउंटर
दर्शकों को मैच शुरू होने से तीन घंटे पहले स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
29 हजार से अधिक दर्शकों के बैठने की व्यवस्था
आयोजन समिति के अनुसार स्टेडियम में कुल 29,183 दर्शकों के बैठने की क्षमता निर्धारित की गई है।
- 21,200 सीटें सामान्य दर्शकों के लिए
- 7,983 सीटें VIP, VVIP और मीडिया के लिए आरक्षित
स्टेडियम में A से G तक कुल आठ स्टैंड बनाए गए हैं और प्रत्येक स्टैंड के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार निर्धारित किए गए हैं।
इन सामानों पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
सुरक्षा कारणों से निम्नलिखित वस्तुओं को स्टेडियम के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी—
- हथियार, चाकू एवं अन्य नुकीली वस्तुएं
- पटाखे, विस्फोटक और ज्वलनशील पदार्थ
- बड़े बैग, सूटकेस, लैपटॉप बैग और स्पोर्ट्स बैग
- बाहर का भोजन और पानी की बोतलें
- शराब, सिगरेट, ई-सिगरेट, वेप और अन्य नशीले पदार्थ
- ड्रोन, प्रोफेशनल कैमरा, ट्राइपॉड, बड़े पावर बैंक और लैपटॉप
- मोटरसाइकिल हेलमेट, सेल्फी स्टिक, लकड़ी की छड़ी और बड़े छाते
- दूरबीन (बाइनॉक्युलर), पालतू जानवर और लेजर पॉइंटर
- मेगाफोन, एयर हॉर्न तथा अन्य शोर करने वाले उपकरण
- दो मीटर से बड़े झंडे, बैनर और राजनीतिक या आपत्तिजनक संदेश वाली सामग्री
दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण अपील
आयोजन समिति ने दर्शकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय से कम-से-कम एक घंटे पहले स्टेडियम पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच समय पर पूरी हो सके।
साथ ही स्पष्ट किया गया है कि स्टेडियम प्रबंधन को किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को जब्त करने तथा सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले व्यक्ति को प्रवेश से रोकने का अधिकार होगा।
आयोजन समिति ने सभी फुटबॉल प्रेमियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा नियमों का पालन कर दुरंड कप 2026 को सफल और व्यवस्थित बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।
-
रूपी सोरेन के दशकर्म और संस्कार भोज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 13 सुपर जोन में बंटा क्षेत्र -
मां मौलिक्षा का दरबार, 108 मंदिरों वाली मलूटी को क्यों कहते हैं गुप्त काशी? -
परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए जैक सख्त, मोबाइल से लेकर OMR शीट तक के नियम जारी -
नेमरा में श्राद्ध कार्यक्रम के लिए पार्किंग और रूट प्लान जारी, QR कोड से मिलेगी सुविधा -
देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, मां रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि -
नवरात्र पर मां छिन्नमस्ता के दरबार में उमड़ी भीड़, कोलकाता के कारीगरों ने की भव्य सजावट -
अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी के बाद आज पेशी, नेहा बोरा सुबह 5 बजे रिहा -
CM हेमंत सोरेन की मां का दशकर्म आज, नेमरा में जुटेंगे परिजन -
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड चैंबर के पदाधिकारी -
अभिजीत दीपके-नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में जुटे समर्थक; पुलिस ने की कार्रवाई -
सम्राट अशोक की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में आएंगे बिहार CM सम्राट चौधरी, मिला निमंत्रण -
CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, कनॉट प्लेस में भी अनुमति नहीं -
तमाड़ के बकरी बाजार में ₹19,000 के संदिग्ध नकली नोट बरामद, बंगाल के हाट से जुड़े तार? -
मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के नौवें दिन निभाई दातून-पानी और भोजन की रस्म -
डिज्नीलैंड से राजस्थान के मंदिर तक, रांची के भव्य पंडालों में उमड़ी भीड़ -
चक्रधरपुर में दशहरा की धूम, तिरंगे की थीम वाला भारत भवन पंडाल उद्घाटन के लिए तैयार -
4 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर भड़के सफाईकर्मी, सड़कों पर फेंका कचरा -
रांची के भव्य पंडालों में दिखे तंजावुर मंदिर, द्वारका और महाभारत के दर्शन -
अंकिता के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में क्यों लिया? जानिए पूरा मामला -
इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस? जानें पूरा मामला
