Dipika Pandey Singh ने किया ₹5.7 करोड़ की जल योजनाओं का शिलान्यास

ठाकुरगंगटी: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा महागामा की विधायक Dipika Pandey Singh ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरगंगटी प्रखंड को बड़ी सौगात दी।

मंत्री ने क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कुल 5.74 करोड़ रुपये की लागत वाली पाँच महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया।

Dipika Pandey Singh News: शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएं

ठाकुरगंगटी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कृषि और जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित योजनाओं का शुभारंभ किया गया:

पंचायत स्थान / योजना अनुमानित लागत
फूलवरिया ग्राम रतनपुर में नदी पर चेक डैम निर्माण ₹1.1 करोड़
बनियाडीह हसनान घाट (कोआ नदी) पर चेक डैम निर्माण ₹1.3 करोड़
जोरिया में बीयर (Weir) निर्माण कार्य ₹1.7 करोड़
पंजाड़ीह ग्राम मुकेरीचक (कोआ नदी) पर चेक डैम निर्माण ₹1.1 करोड़
ग्राम विधानपुर में पोखर जीर्णोद्धार कार्य ₹54 लाख

Dipika Pandey Singh News: किसानों की आय और जल प्रबंधन पर जोर

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि ये योजनाएं केवल बुनियादी ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र के किसानों की खुशहाली का आधार हैं।

जनता ने जताया आभार

ठाकुरगंगटी के स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने इन योजनाओं के लिए मंत्री महोदया का गर्मजोशी से स्वागत किया और आभार प्रकट किया। लोगों का मानना है कि इन सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने से मानसून पर उनकी निर्भरता कम होगी और क्षेत्र में पलायन जैसी समस्याओं पर भी लगाम लगेगी।

यह भी पढ़े: Bihar News: 14 अप्रैल के बाद बिहार में बदल सकती है सत्ता: नीतीश के इस्तीफे के संकेत, BJP की सरकार की तैयारी

Exit mobile version