Jagarnath Mahto जी का निधन न केवल हम सब के लिए स्तब्धकारी है, उससे ज़्यादा असहनीय है
admin
Ranchi: Jagarnath Mahto Demise: झारखंड के मूलवासियों के प्रखर प्रवक्ता, झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन के संघर्षशील योद्धा, किसान एवं मजदूरों के जुझारू नेतृत्वकारी तथा पार्टी के ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ नेता जगरनाथ महतो जी का निधन न केवल हम सब के लिए स्तब्धकारी है, उससे ज़्यादा असहनीय है।
Jagarnath दा संघर्ष के साथ जीवन के हर पल को जिया एवं जब मृत्यु भी वरण किया तब भी संघर्षशील रहे। संघर्ष के प्रतिमूर्ती जगरनाथ दा का क्षति अपरिपूर्ण है और प्रचंड पीड़ा दयाक है। झारखंड राज्य गठन के बाद से प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा को अल्पकाल में जो भव्य स्वरूप प्राप्त हुआ , अनुकरणीय रहेगा।
ईश्वर एवं काल उनके निधन से प्राप्त असहनीय पीड़ा को सहने की क्षमता उनके परिवार जनों एवं हम सब को मिले इसकी कामना करता हूँ। ॐ शांति।।
–सुप्रियो भट्टाचार्य