HeadlinesJharkhandStatesTrending

दीपक बिरुवा बोले- सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, चाईबासा में करोड़ों की सहायता राशि वितरित

मंईयां सम्मान और सर्वजन पेंशन योजना की राशि जारी

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, विभाग आपसी समन्वय से करें काम : मंत्री दीपक बिरुवा

 

चाईबासा: जिला स्तरीय आभार कार्यक्रम में झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण और आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।

 

मंत्री ने आम लोगों से अपील की कि वे अपनी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लें और अन्य पात्र लोगों को भी इन योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध लाभ वितरण के प्रयासों की सराहना भी की।

 

मंईयां सम्मान और सर्वजन पेंशन योजना की राशि जारी

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले की 1,72,749 महिलाओं के बैंक खातों में ₹43.18 करोड़ से अधिक की सहायता राशि हस्तांतरित की गई। वहीं सर्वजन पेंशन योजना के तहत 1,34,037 लाभुकों के खातों में ₹13.40 करोड़ की राशि भेजी गई।

 

छात्रों को साइकिल और छात्रवृत्ति का लाभ

 

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गई। साथ ही प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत भी लाभ प्रदान किया गया। विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से लाभुकों, स्वयं सहायता समूहों और संस्थाओं के बीच कुल ₹226.72 करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

 

जागरूकता वाहनों को दिखाई हरी झंडी

 

कार्यक्रम के बाद मंत्री दीपक बिरुवा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने टीबी मुक्त अभियान, मलेरिया और डेंगू जागरूकता अभियान, विश्व स्तनपान सप्ताह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पेयजल संरक्षण, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, छात्रवृत्ति योजना और अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को योजनाओं और जनस्वास्थ्य अभियानों की जानकारी देंगे।

 

कार्यक्रम में विधायक निरल पूर्ति, सुखराम उरांव, दशरथ गागराई, सोनाराम सिंकु, जगत मांझी, नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपायुक्त मनीष कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button