CP Radhakrishnan होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

नई दिल्ली – CP Radhakrishnan: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है।

रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा की कि वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एनडीए के उम्मीदवार होंगे। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया।

जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी ने इस महत्वपूर्ण पद के लिए सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया है और इसी उद्देश्य से विपक्ष के साथ भी बातचीत की जाएगी। उन्होंने बताया कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता पहले भी विपक्ष से संपर्क में थे और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। सभी सहयोगी दलों ने सीपी राधाकृष्णन के नाम पर अपनी सहमति दी है।

कौन हैं CP Radhakrishnan?

20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में जन्मे चंद्रपुरम पोनुस्वामी राधाकृष्णन भारतीय जनता पार्टी के एक अनुभवी नेता हैं। उनका राजनीतिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और जनसंघ से शुरू हुआ था।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए दिशोम गुरु Shibu Soren, अंतिम जोहार के लिए उमड़ा जनसैलाब

 

Exit mobile version