राज्य मेंसत्ता के शीर्ष पर बैठे हैं भ्रस्टाचारी: Babulal Marandi

Ranchi: Babulal Marandi News: अगर राज्य में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है, तो सबसे पहले सत्ता के शीर्ष पर बैठे भ्रस्टाचारी लोगों पर अंकुश लगाना होगा। क्योंकि जबतक शीर्ष पर भ्रस्टाचारी रहेंगे नीचे वाले भी भ्रस्टाचार करते रहेंगे।

आज झारखण्ड जांच एजेंसी यही काम कर रहे हैं। ये यह बातें आज भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह जिला के झंडा मैदान में हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ जन आक्रोश प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए कही।

श्री मरांडी ने कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा और राजद पर हमला करते हुए कहा कि जब-जब इन दलों की देश में या राज्य में सरकार बनी है तब तब ये लोग सिर्फ देश या राज्य को लूटने का काम किये है। ये लोग सिर्फ पैसे के लिए सरकार बनाते और राजनीति करते हैं। मैं तो कहता हूं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का नाम झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी होना चाहिए।

झामुमो अलग राज्य के उद्देश्य से भटक कर मुद्रा मोचन में लग गयी: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अलग राज्य के निर्माण के उद्देश्य से भटक कर मुद्रा मोचन में लग गयी थी। अगर वे चाहते तो 1991 में ही झारखंड एक अलग राज्य बन गया होता लेकिन कांग्रेस वालों ने उस आंदोलन को खरीदने का काम किया और झारखंड मुक्ति मोर्चा वालों ने आंदोलन को बेचने का काम किया।

आज हेमंत सोरेन जिन लोगों के गोद में बैठकर राजनीति कर रहे हैं वही लोग उनके पिता को जेल भेजने का भी काम किया था क्योंकि उस वक्त केंद्र में और बिहार में इनकी सहयोगी दलों की ही सरकार थी। अगर भाजपा की अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार नहीं बनती तो आज झारखंड अलग राज्य भी नहीं बनता।अतः जब राज्य भाजपा ने बनाई है तो विकास भी भाजपा ही करेगी।

भाजपा की जब जब सरकार बनी है देश में विकास का काम हुआ है: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस देश में 50 से 60 साल तक शासन की लेकिन याद कीजिए कि गांव तक सड़के नहीं थी, बिजली नहीं थी ,पेयजल की समस्याओं से लोग जूझते रहते थे ।लेकिन जब देश में भाजपा की सरकार बनी और राज्य में भी भाजपा की सरकार बनी तो आज राज्य के गांव गांवों को सड़क के माध्यम से शहरों से जोड़ा गया, नदियों में पुल पुलिया बनाया गया, गांव को बिजली पहुंचाई गयी। आज झारखंड के लगभग सभी गांव में सड़क और बिजली पहुंच चुकी है।

लेकिन आज हेमंत सोरेन की सरकार अपने 3 साल पूरे कर चुकी है और इन 3 सालों में विकास की दिशा में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी है । ना तो 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर पाई है और ना ही एक पुल का निर्माण कर पायी है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की जो योजनाएं राज्य को मिलती है ,चाहे वह पेयजल की योजना हो ,गरीब लोगों को राशन देने की योजना हो, आयुष्मान की योजना हो या कोई और जनहित की योजनाएं हो इन सभी योजनाओं को राज्य सरकार ने खटाई में डाल देने का काम की है। मोदी द्वारा भेजी जाने वाली अनाजों का कालाबाजारी हो रहा है।

पुलिस पैसे की वसूली में लगी हुई है: Babulal Marandi

आज राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। राज्य में बालू,कोयला,लोहा, पत्थर सहित अन्य खनिजों की अवैध खनन हो रही है और दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है ।पुलिस पैसे की वसूली में लगी हुई है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है ,अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है ,लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।

लोकतंत्र में राज्य का मालिक जनता होती है अतः आज मैं आप लोगों के बीच यह कहने आया हूं कि जिस हेमंत सोरेन की सरकार को आपने राज्य की सत्ता सौंपी है विकास करने के लिए लेकिन वह हेमंत सोरेन की सरकार लुटेरों की सरकार निकली। यह संदेश आप सब यहां से अपने-अपने घरों में गांवों में जाकर लोगों को बताएं कि हेमंत सोरेन की सरकार आज किस तरह से राज्य को लूटने का काम कर रही है राज्य के खजाने को खाली करने का काम कर रही है।

 

 

 

 

 

यह भी पढे: 27% ओबीसी, 28% एसटी, 12% एससी आरक्षण झारखंड विधानसभा में पारित

Exit mobile version