झारखंड को बचाने के लिए भ्रष्ट हेमंत सरकार को हटाना है: Babulal Marandi

भाजपा की सरकार बनी तो कोयला, बालू पत्थर और खनिज खदान का लिज स्थानीय को मिलेगा

Ranchi: Babulal Marandi: संकल्प यात्रा के दौरान लिट्टीपाड़ा की जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला।

अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो चुका है: Babulal Marandi

Babulal Marandi ने कहा कि झारखंड कि क़ानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुका है। चोरी हत्या दुष्कर्म के सारे आँकड़े तोड़ दिया है। अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो चुका है। हेमंत सरकार के संरक्षण में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को हटाना होगा तभी क़ानून राज स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि कोयला बालू कि लूट मची है। दिल्ली मुंबई और परिवार व पैसे वाले को खनिज संपदा का लीज़ दिया जा रहा है।

भाजपा की सरकार बनी तो स्थानीय लोगों को खनिज संपदा का लिज़ दिया जाएगा: Babulal Marandi

जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि आदिवासी मूलवासी समाज के अलग राज्य के माँग को अटल बिहारी वाजपेयी ने सम्मान दिया जबकि कांग्रेस ने साठ साल से ज़्यादा शासन किया किंतु आदिवासी को कभी सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने आदिवासी समाज का अलग मंत्रालय दिया, संथाल भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराया। इतना ही नहीं पहली बार केंद्र सरकार के मंत्रीमण्डल में 8 आदिवासियों को मंत्री बनाया गया।

राष्ट्रपति पद पर भी आदिवासी समाज से माननीय द्रौपदी मूर्मू को सम्मान दिया गया: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों कि सेवा करते हैं और उनके द्वारा भेजे जा रहे अनाज व पैसे की बंदरबाँट हेमंत सोरेन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन राँची से साहिबगंज तक आदिवासियों की ज़मीन लूटने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए भ्रष्ट हेमंत सरकार को हटाना होगा।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: जब मणिपुर जल रहा है तो पीएम मोदी चुटकुले सुना रहे हैं: Rahul Gandhi

 

Exit mobile version