झारखंड के शराब घोटाले में मुख्यमंत्री की चुप्पी में ही छिपी है सहमति: Babulal Marandi

भाजपा नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड शराब घोटाले को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला।

Ranchi: Babulal Marandi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घोटाले का जिम्मेवार बताते हुए कहा कि आज से एक साल पहले ही उन्होंने में मुख्यमंत्री को झारखंड के उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा साजिश के तहत मनचाहे छत्तीसगढ़ी कंपनियों को टेंडर दिलाने से होने वाले राजस्व नुकसान के संबंध में आगाह किया था, लेकिन आप सबकुछ जानते हुए भी वे धृतराष्ट्र की भांति चुप रहे।

भ्रष्ट अधिकारी एक बड़ा घोटाला करने में सफल हो गए: Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि उनकी चुप्पी में छिपी सहमति से आज ये भ्रष्ट अधिकारी एक बड़ा घोटाला करने में सफल हो गए। अब ये भी समझ में आ गया कि झारखंड में शराब घोटाला करने का आईडिया और टीम आपने छत्तीसगढ़ से सोची समझी रणनीति के तहत ज़्यादा से ज़्यादा घोटाला करने के लिये ही लाया था।

कहा कि छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में भी इसी गिरोह ने 2000 करोड़ से ऊपर का भ्रष्टाचार किया है, जिसके तार झारखंड के उत्पाद विभाग के अधिकारियों से भी जुड़े होने की खबरें आ रही है।

अब भी अगर मुख्यमंत्री नहीं चेते तो जांच की आंच उनतक तक भी पहुंचेगी: Babulal Marandi

ऐसे भ्रष्टाचारियों के प्रति मुख्यमंत्री का सॉफ्ट कॉर्नर और मौन समर्थन उन्हे भी जेल की सलाखों के पीछे ले जाए तो हैरानी नहीं होगी।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: चेन स्नैचरों को संसाद सुशिल सिंह ने पीछा कर पकड़ा , 3 गिरफ्तार, 1 सोने की चेन बरामद

 

 

Exit mobile version