Congress: Rajesh Thakur ने दो सफलतम वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकर्तागण एवं नेतागण ने दिया बधाई व शुभकामनाएं

रांची: झारखंड प्रदेश Congress मुख्यालय, रांची में आज प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी एवं कार्यकारी अध्यक्षगण गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो एवं शहजादा अनवर के दो वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा होने के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, आयोग, बोर्ड, निगम के अध्यक्षों, अग्रणी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों, रांची महानगर एवं जिला ग्रामीण के अध्यक्षों एवं उनके पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पगड़ी पहनाकर उनका अभिवादन किया गया।

तथा उन्हें शुभकामनाएं भी दी गई।  मौके पर कई बार दो साल बेमिसाल-कार्यकर्ताओं को दिलाया सम्मान लिखे हुए केक भी कटवाया गया। कांग्रेसजनों ने जोशो-खरोश के साथ पूरो सभागार को कांग्रेस जिंदाबाद, मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, अविनाश पांडे जिंदाबाद, राजेश ठाकुर जिंदाबाद, आलमगीर आलम जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान कर दिया।

Congress: राजेश ठाकुर का कार्यकाल अब तक के अध्यक्षों में सफल कार्यकाल के रूप में सदैव याद रखा जाएगा

अभिवादन समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेसनेताओं ने कहा कि राजेश ठाकुर जी का कार्यकाल अब तक के अध्यक्षों में सफल कार्यकाल के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। हमें पूरी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में श्री राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव में कंाग्रेस पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी।

Congress: डिजिटल सदस्यता अभियान में पूरे देश में पांचवां स्थान मिला

नेताओं ने कहा कि राजेश ठाकुर जी के नेतृत्व में लंबे अर्से के बाद प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी का गठन हुआ, जिला प्रखंड मंडल एवं पंचायत कमिटी का भी गठन हुआ, पहली बार प्रदेश, प्रमंडल, जिला एवं प्रखंड के कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। झारखंड गठन से अब तक पहली बार सबसे सफल सदस्यता अभियान संपन्न हुआ। 8.5 लाख से ज्यादा सदस्य बनाये गए। वहीं डिजिटल सदस्यता अभियान में पूरे देश में पांचवां स्थान मिला।

देश भर में सबसे सफल यात्रा कार्यक्रमों- भारत जोड़ो उप यात्रा, हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, जय भारत सत्याग्रह यात्रा, गौरव यात्रा,  जनजागरण यात्रा  का आयोजन हुआ।

Congress: बोर्ड निगम आयोग में कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान

बीस सूत्री एवं पंद्रह सूत्री कमिटीयों में एक हज़ार कार्यकर्ताओं दिलाया सम्मान।  बोर्ड निगम आयोग में कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान। कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा साथ रहे, केंद्र सरकार के गलत नीतियों के विरोध में प्रदेश जिला एवं प्रखंड स्तर पर आंदोलन का नेतृत्व किया।

आज के अभिवादन समारोह में कृषि विपणन पर्षद चेयरमैन रवीन्द्र सिंह, गौ सेवा आयोग चेयरमैन राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, मदन मोहन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा, प्रदेश सचिव अमरेन्द्र सिंह, बाल अधिकार संरक्षण के सदस्य उज्ज्वल तिवारी, महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, गजेन्द्र सिंह, अजहर पप्पू, अभिलाष साहु, नेली नाथन, केदार पासवान, सुरेन राम, निरंजन पासवान, जगदीश साहु,

वशिष्ट लाल पासवान, सुधीर चंद्रवशी, सुरजीत नागवाला, राजेश चन्द्र राजू, परवेज आलम, दिनेश लाल सिन्हा, नरेन्द्र लाल गोपी, दीपक गुप्ता, पूर्णिमा सिंह, राखी कौर, प्रियदर्शनी, गौरव सिंह, प्रिंस बट्ट, बिनता पाठक, राजीव प्रकाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: 35 से घटकर 24फ़ीसदी हुआ आदिवासी समाज: Babulal Marandi

Exit mobile version