झारखंड Congressने पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम आजाद एवं पूर्व सांसद ज्ञानरंजन जी जयंती मनाई गई

Ranchi: झारखंड प्रदेश Congress कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन, रांची में पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम आजाद एवं पूर्व सांसद ज्ञानरंजन जी जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Jharkhand Congress: पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन संघर्षों और सफलता का अनूठी मिसाल है

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्व. कलाम एवं ज्ञानरंजन जी के व्यक्तित्व पर कहा कि भारत में मिसाइल मैन के नाम से विख्यात पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन संघर्षों और सफलता का अनूठी मिसाल है। जीवन में अभाव के बावजूद वे राष्ट्रपति के पद तक पहुंचे यह बात हम सभी को प्ररेणा देती है।

 

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत मां भारती के इस सच्चे सपूत का व्यक्तित्व प्रेरणाओं से भरी है। इसे हम लोगों को अपने जीवन में समायोजित करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्व. ज्ञानरंजन के व्यक्तित्व और उनके जुझारूपन की चर्चा करते हुए कहा कि स्व. ज्ञानरंजन ने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया। उनका पूरा राजनैतिक जीवन झारखंड अलग राज्य के लिए समर्पित था।

Jharkhand Congress: स्व. ज्ञानरंजन अपने आप में एक आंदोलन थे

उन्होंनें अपने पूरे जीवनकाल में कांग्रेस के मजबूती एवं झारखंडवासियों की समृद्धि के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि स्व. ज्ञानरंजन अपने आप में एक आंदोलन थे, झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभायी। झारखंड आंदोलन में इनके योगदान को स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा।

जयंती समारोह में राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो ,सतीश पॉल मुंजनी, डॉ राकेश किरण महतो, अभिजीत राज, राजेश सिन्हा सन्नी, उज्ज्वल तिवारी, सुरेन राम, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, प्रेम कुमार, अफताब आलम, परवेज अंसारी, दिनेश लाल सिन्हा, अमन महतो, राजीव नारायण प्रसाद, दामोदर बाल्मिकी, भानू प्रताप बड़ाईक, आनंद जालान, कृष्ण अग्रवाल, अजय सिंह, दिनानाथ प्रसाद, राजीव प्रकाश चौधरी, फैजल, मकसूद खान, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: केंद्र ने टीवी चैनलों, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म से सट्टेबाजी के विज्ञापन दिखाने पर प्रतिबंध लगाने को कहा

 

Exit mobile version