JMM: LPG महंगाई पर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन, सत्ता पक्ष ने मोदी सरकार को घेरा

JMM: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। विधायकों ने हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा।

प्रदर्शन के दौरान विधायकों के हाथों में जो पोस्टर थे, उनमें लिखा था- “संसद से नरेंद्र गायब, देश से सिलेंडर गायब।” कुछ पोस्टरों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर भी लगी थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सामने सिर झुकाकर प्रणाम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा : JMM

सत्ता पक्ष के विधायकों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है।

विधायकों ने कहा कि कई जगहों पर गैस सिलेंडर की किल्लत भी देखने को मिल रही है। लोगों को सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है, इसके बावजूद समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

ये भी पढ़े: Jharkhand News: जामताड़ा सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मिली चेतावनी के बाद सुरक्षा बढ़ी

Exit mobile version