प्रदेश BJP ने नेता प्रतिपक्ष को दी बधाई एवम शुभकामनाएं

Ranchi: BJP झारखंड के नव मनोनित नेता विधायकदल श्री अमर कुमार बाउरी को झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा नेता प्रतिपक्ष की मान्यता प्रदान किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

BJP: नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बाउरी के सफल एवम यशस्वी जीवन की मंगलकामना की

श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा सदन में राज्य के लोक कल्याणकारी मुद्दों ,जनहित के सवालों तथा हेमंत सरकार की विफलताओं को और मजबूती के साथ उजागर करेगी। नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बाउरी के सफल एवम यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय,उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,विनोद शर्मा,सुनील सिंह,नीलकंठ सिंह मुंडा,अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान,शर्मीला रजक,मुनेश्वर साहू,रीता मिश्रा,कोषाध्यक्ष दीपक बंका,कार्यालय मंत्री हेमंत दास,सूरज चौरसिया,सहित प्रदेश के पदाधिकारियों एवम मोर्चा अध्यक्ष गण ने भी श्री अमर बाउरी को बधाई शुभकामनाएं दी है।

Jharkahnd Vidhan Sabha

BJP: नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बाउरी 18अक्टूबर को आयेंगे रांची , शाम 4.30बजे पहुंचेंगे प्रदेश कार्यालय,होगा स्वागत

भाजपा के नव मनोनित नेता प्रतिपक्ष श्री अमर कुमार बाउरी अभी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सांगठनिक प्रवास पर हैं। श्री बाउरी नेता विधायक दल की घोषणा के बाद 18अक्टूबर की शाम 4बजे सेवा विमान द्वारा रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।

डॉ वर्मा ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची से श्री बाउरी प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे जहां प्रदेश के नेताओं,कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत एवम अभिनंदन किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

Exit mobile version