HeadlinesJharkhandStatesTrending

झारखंड में समाहरणालय कर्मियों को मिली नई पहचान, पदनाम बदलने के फैसले का कर्मचारियों ने किया स्वागत

झारखंड में समाहरणालय कर्मियों को मिली नई पहचान, बदले पदनाम; कर्मचारियों ने CM हेमंत सोरेन का जताया आभार

झारखंड में समाहरणालय कर्मियों को मिली नई पहचान, पदनाम बदलने के फैसले का कर्मचारियों ने किया स्वागत

Ranchi: झारखंड सरकार द्वारा समाहरणालय संवर्ग के लिपिकीय कर्मचारियों के लिए नई नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली लागू किए जाने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। जिला शाखा की ओर से उपायुक्त (DC) के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

नई नियमावली के तहत अब समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों के पुराने लिपिकीय पदनामों की जगह नए पदनाम लागू किए जाएंगे। इसके अनुसार कर्मचारियों को अब सहायक, वरीय सहायक, सहायक प्रशासी पदाधिकारी, प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-2 और प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-1 के नाम से जाना जाएगा।

लंबे समय से उठ रही थी पदनाम बदलने की मांग

जिला शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि पदनाम परिवर्तन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को नई प्रशासनिक पहचान मिलेगी, जिससे उनका मनोबल और कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि नई नियमावली कर्मचारियों के करियर विकास और पदोन्नति व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाएगी। इससे कार्य संस्कृति में भी सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री का जताया आभार

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने उनकी वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे और राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button